फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवारा जानवर नष्ट कर रहे फसलें

विज्ञापन
congress - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ। कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने मोदी सरकार पर पूंजीपतियों की तिजोरी भरने का आरोप लगाया है। कांग्रेस कार्यालय में उन्होंने कहा कि आवारा पशुओं से फसल बचाने के लिए सरकार ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। किसान अपनी फसल बचाने को खेत पर ही सो रहे हैं।
विज्ञापन

इस सरकार में किसान, मजदूर, बेरोजगार, नौजवान, व्यापारी सभी परेशान हैं। प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था बेहतर होने का दम भर रही लेकिन उन्नाव की बेटी के साथ सपा के पूर्व मंत्री के बेटे ने जो किया, वह किसी से छुपा नहीं है। ऑक्सीजन से मौत न होने की बात सरकार ने कही, इससे बड़ा कोई झूठ नहीं है। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी विजय मिश्रा, पूर्व विधायक संतोष चतुर्वेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष ऊषा दुबे, विनोद दुबे, सौरभ त्रिपाठी, संजय आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें