फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस व ट्रक में आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल

विज्ञापन
घायल युवक का उपचार करती स्टॉफ नर्स। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। सुबह घने कोहरे की वजह से जीटी रोड पर शाहजहांपुर गांव के सामने ट्रक व रोडवेज बस में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बस चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी को सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से रोडवेज चालक को सैफई के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

रविवार की सुबह जीटी रोड पर शाहजहांपुर गांव के सामने कानपुर की तरफ से आ रही बस व गुरसहायगंज की तरफ से जा रहे ट्रक में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में रोडवेज बस चालक जोगेंद्र सिंह (43) पुत्र रघुनाथ निवासी ग्राम जेसमा मथुरा, प्रवीण कुमार (26) पुत्र छोटेलाल, पंकज (27) पुत्र घनश्याम सिंह निवासीगण बुलंदशहर घायल हो गए। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। ट्रक के चालक व क्लीनर मौके से भाग गए।
जानकारी पाकर सिकंदरपुर चैकी इंचार्ज अजब सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुुंच गए। पुलिस ने तीनों घायलों को सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया और ट्रक को कब्जे में लेकर चौकी पर खड़ा करा लिया। अस्पताल में बस चालक को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई के लिए रेफर कर दिया। घायल प्रवीण कुमार व पंकज ने बताया कि वह पुलिस भर्ती परीक्षा देने के लिए कानपुर गए थे। वहां से लौटकर वापस अपने घर जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें