फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ करोड़ की लागत से कोर्ट में बनेगा ट्रांजिट हास्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिला कोर्ट में आठ करोड़ की लागत से ट्रांजिट हॉस्टल का निर्माण होगा। इसके अलावा छिबरामऊ कोर्ट में न्यायिक अधिकारियों के आवास और मीटिंग हॉल का भी निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को हाईकोर्ट के जज विकास कुंवर श्रीवास्तव ने जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में निरीक्षण किया। इसके बाद पुरानी कचहरी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। जिला जज संगीता श्रीवास्तव के साथ उन्होंने जिला कोर्ट में आठ करोड़ की लागत से बनने वाले ट्रांजिट हास्टल, छिबरामऊ कोर्ट में न्यायिक अधिकारियों के आवास, मीटिंग हाल का शिलान्यास किया। जिला एवं सत्र न्यायालय में बनने वाले ट्रांजिट हॉस्टल में अधिकारियों के ठहरने के गेस्ट हाउस, बेडरुम, ड्राइंग रूम समेत कई आवास भी बनाए जाएंगे। इसके बाद पुरानी कचहरी परिसर में बनाए गए आधुनिक कक्षों का लोकार्पण भी किया। इस मौके पर अवस्थापना उप समिति के अध्यक्ष आदेश नैन समेत अन्य न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें