तिर्वा। ट्रैक्टर की टक्कर से टैंपो सवार दो लोग घायल हो गए। गंभीर रुप से घायल युवक ने मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के काजीटोला मोहल्ला निवासी नारद मुनी (45) पुत्र बद्री प्रसाद शुक्रवार की रात करीब नौ बजे टेंपो से घर आ रहा था। उसके साथ पड़ोसी श्याम बिहारी भी मौजूद था। बोर्डिंग ग्राउंड के पास ट्रैक्टर ने टेंपो में टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों लोग घायल हो गए। पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने नारद मुनी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
शनिवार दोपहर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सदर कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि मृतक के भाई ग्रीश चंद्र की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है।