फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: साल का सबसे ठंडा सोमवार, पारा आठ डिग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। साल 2024 का सोमवार सबसे ठंडा दिन रहा है। दिनभर शीतलहर चलने से ठिठुरन बढ़ गई। बदली के साथ ही पूरे दिन सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। शीतलहर से लोग परेशान किया। सर्दी से बचने के लिए आग व गर्म चाय का लोगों को सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन




रविवार से मौसम ने करवट लेना शुरू किया और शीतलहर के चलते सर्दी बढ़ गई। सोमवार सुबह लोगों को आस जगी कि रोज की भांति आज भी सूर्य देव के दर्शन होंगे, लेकिन बदली के कारण ऐसा नहीं हुआ। पूरे दिन लोग अलाव का सहारा लेकर सर्दी से राहत पाने की कोशिश में लगे रहे। धूप न निकलने के कारण दिन का अधिकतम तापमान 15 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान आठ डिग्री पर रहा। दिनभर शीतलहर चलने से लोग घरों में दुबके रहे।


शीतलहर के चलने से पूरे दिन बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। शीतलहर के चलते जगह जगह लोग अलाव के सहारे बैठकर चाय की चुस्की लेते हुए नजर आए।





बारिश ने बढ़ाई अन्नदाताओं की चिंता
सर्दी ने अन्नदाताओं को पहले से ही परेशान कर रखा था और शनिवार देर रात हुई हल्की बारिश ने अन्नदाताओं की धुकधुकी बढ़ा दी है। बारिश से आलू, सरसों और मटर समेत दलहनी फसलों को नुकसान हो सकता है। फसलों में रोग के साथ ही फूल गिर जाएगा और पैदावार कम हो जाएगी।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक अमरेंद्र यादव ने बताया कि सर्दी के मौसम में आलू की फसल में झुलसा रोग लग जाता है। बारिश से सरसों का फूल गिर जाता है। कोहरे के कारण माहू कीट लग जाएगा। इसके अलावा मटर की फसल को नुकसान होगा। गेहूं की फसल के लिए बारिश वरदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें