फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने से भागे युवक को दबोचने के लिए सीओ ने डाल दिया था डेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। थाने की चहारदीवारी फांदकर भागा चोरी के आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी के भागने के बाद सीओ रात भर थाने में ही डेरा जमाए रहे और टीमें दबिश देती रहीं। तड़के करीब चार बजे आरोपी पुलिस के हाथ लग गया।
विज्ञापन

नगर के अंबेडकर नगर निवासी सूरज सिंह पुत्र मोहन सिंह के ट्रैक्टर की बैटरी शुक्रवार को चोरी हो गई थी। घर की सीसीटीवी फुटेज देखकर सूरज ने मोहल्ला सिखाना निवासी केसर पुत्र नौशाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस केसर को पकड़कर थाने ले गई लेकिन एक घंटे बाद वह चहारदीवारी फांदकर भाग गया था। आरोपी भागने की सूचना पर सीओ शिव कुमार थापा थाने पहुंचे और टीमों को दबिश के लिए भेजा। वह खुद रातभर थाने में मौजूद रहे। एक टीम ने केसर को सुबह करीब चार बजे राजापुर बंबा के पास पकड़ लिया। सीओ शिव कुमार थापा ने बताया कि आरोपी के पास से बैट्री बरामद कर ली गई है। उसे जेल भेज दिया गया है। लापरवाही कहां हुई, इसकी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें