फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागज की गड्डी थमाकर कर्मचारी से टप्पेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। हरिनगर मोहल्ला निवासी प्रशांत पाठक एक निजी नेटवर्क कंपनी में कर्मचारी हैं। वह मकरंदनगर के एक बैंक में शुक्रवार को पहुंचे। यहां उन्होंने कंपनी के खाते में दो लाख 53 हजार रुपये जमा किए। इसके बाद पंजाब नेशनल बैंक में 95 हजार रुपये जमा करने जा रहे थे, तभी बैंक के बाहर एक 60 वर्षीय वृद्ध और एक 35 वर्षीय युवक मिला। युवक ने कहा कि 60 वर्षीय व्यक्ति की हालत खराब है। उसके पास दो-दो हजार के दो लाख रुपये हैं। वह पांच-पांच सौ रुपये से चेंज करना चाहता है। राजी होने पर टप्पेबाज ने दो लाख रुपये एक रुमाल में बंधे बताकर दे दिए और 57 हजार पांच सौ रुपये प्रशांत पाठक से ले लिए। इसके बाद बोला कि कुछ देर में लौटकर बाकी रुपये ले लेंगे। काफी समय तक वृद्ध और युवक के न लौटने पर जब प्रशांत पाठक ने रुमाल खोलकर देखा तो उसमें कोरे कागज की गड्डी मिली। पीड़ित ने कोतवाली में अज्ञात 60 वर्षीय और 35 वर्षीय टप्पेबाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें