फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: नाले की सफाई शुरू, जलभराव से मिलेगी निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। बारिश के दौरान घरों में पानी घुसने और ग्रामीणों के प्रदर्शन की खबर का संज्ञान शनिवार को पंचायत प्रशासन ने लिया। गांव के बंद पड़े नाले की सफाई का अभियान शुरू करा दिया गया है। इससे निजात मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन



गदनापुर लोधी गांव में लंबे समय से कच्चे नाले की सफाई न होने के कारण बारिश का पानी गलियों और लोगों के घरों में भर रहा था। इससे परेशान ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर समस्या के समाधान की मांग उठाई थी। इस मामले को अमर उजाला की संवाद न्यूज एजेंसी ने 11 जुलाई के अंक में घरों में पानी घुसने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर का डीएम और सीडीओ ने संज्ञान लिया।
बीडीओ उमाशंकर साहू ने ग्राम पंचायत अधिकारी की क्लास लगाई और समस्या समाधान के सख्त निर्देश दिए। जिसके बाद पंचायत प्रशासन सक्रिय हो गया। सफाई कर्मियों से नाले की सफाई शुरू कराई गई। जिससे बारिश का पानी सुचारु रूप से निकल सके। ग्रामीणों ने सफाई अभियान शुरू होने पर अमर उजाला का आभार जताया है। ग्राम पंचायत सचिव देवेंद्र सिंह पाल का कहना है कि नाले का सफाई कार्य शुरू करा दिया गया है। जल्द पूरा कराया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को दोबारा ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें