फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे के लिए भिड़े, आंबेडकर की मूर्ति रखी, एसडीएम ने कब्जा मुक्त कराई जमीन

विज्ञापन
जमीन से कब्जा हटाने के निर्देश देते एसडीएम राकेश कुमार त्यागी। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
ठठिया (कन्नौज)। ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। एक पक्ष ने रात में भीमराव आंबेडकर की मूर्ति रख दी। इससे सुबह दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बन गई। जानकारी पर पुलिस बल के साथ पहुंचे एसडीएम ने जमीन को कब्जा मुक्त कराया। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के उसरी में ग्राम समाज की जमीन है। गांव के प्रेमदास इस जमीन पर छप्पर रखे हैं। इसी जमीन पर पड़ोसी दौलत राम भी कब्जा करने का प्रयास करने लगे। इससे दोनों के बीच विवाद होने लगा। सोमवार रात दौलत राम ने जमीन पर भीमराव आंबेडकर की मूर्ति रख दी। इससे सुबह दोनों में फिर से विवाद होने लगा।
वहीं सरकारी जमीन पर बगैर अनुमति मूर्ति रखने की जानकारी पर एसडीएम राकेश कुमार त्यागी और सीओ दीपक कुमार दुबे राजस्व टीम के साथ पहुंच गए। राजस्व टीम ने पैमाइश कर जमीन को कब्जा मुक्त कराया। इसके अलावा मूर्ति को सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया। एसडीएम ने बताया कि दोनों पक्ष ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा कर रहे थे। सीओ ने बताया कि एक पक्ष से विनोद, मानसिंह और दूसरे पक्ष से सतीश को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें