सामाजिक दूरी के बगैर रोडवेज बस में बैठे यात्री
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। कोरोना काल में नियमों के साथ रोडवेज बस चलाने के आदेश हैं। इसके बाद भी रोडवेज चालक और परिचालक नियमों को दरकिनार कर बसें चला रहे हैं। इससे कोरोना फैलने का खतरा है।
रोडवेज बस के चालक व परिचालक आमदनी बढ़ाने के लालच में सामाजिक दूरी का पालन नहीं करा रहे हैं। एक सीट पर दो या तीन लोग बैठ कर यात्रा कर रहे हैं। अधिकारी सब देखने के बाद भी अंकुश नहीं लगा रहे हैं।
रोडवेज बस स्टाप पर भी यात्री बसों में बैठाने में लापरवाही बरती जा रही है। यहां सैनिटाइजर व थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था है, लेकिन इसका प्रयोग नहीं होता है। कर्मचारी कुछ यात्रियों के नाम पते तो रजिस्टर में दर्ज कर लेते हैं, लेकिन कोरोना को लेकर गंभीरता नहीं बरत रहे हैं।
यात्री राम प्रकाश का कहना था कि वे कानपुर जा रहे हैं। बस में सीट के अनुसार यात्री बैठाए गए हैं। बसों में पहले की तरह भरकर यात्रियों को सफर करना पड़ता है।
एआरएम राजेश कुमार कहते हैं कि बसों में यात्री बैठाने में शासन के नियमों का पालन बस स्टाप पर किया जा रहा है। सैनिटाइजर से लेकर थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था बस स्टाप पर की गई है। जांच के बाद यात्री बैठाए जा रहे हैं। चालक और परिचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि एक सीट पर सिर्फ एक ही यात्री बैठाया जाए।