फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई पर फीडबैक देने के लिए रहिए तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 10 मार्च को केंद्रीय सर्वेक्षण टीम नगर की साफ सफाई समेत कई बिंदुओं का सर्वे करने आ रही है। सर्वेक्षण के पहले चरण में नगर के युवा और बुजुर्ग नागरिक शहर में साफ सफाई की हकीकत बताकर अपना फीडबैक दर्ज कराएंगे। तीन चरणों में नगर पालिका क्षेत्र के सर्वेक्षण होना है। इसके लिए पालिका का 7500 अंक में तीन चरण के साथ एक सर्वे होना है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत हर साल केंद्रीय सर्वेक्षण टीम मार्च के महीने में नगर पालिका का निरीक्षण करने आती है। प्रोग्राम मैनेजर स्वच्छ भारत मिशन हर्षिता गोयल ने बताया कि 10 मार्च के बाद दिल्ली से आने वाली केंद्रीय सर्वेक्षण टीम तीन चरणों में शहर का सर्वे करेगी। शहर के नागरिक ऑनलाइन व ऑफलाइन के जरिये अपना फीडबैक दर्ज करा सकते है।
प्रथम चरण में टीम नगर पालिका के 25 वार्डों का निरीक्षण करेगी। नागरिकों से क्षेत्र के शौचालय, सड़क, साफ सफाई, जागरुकता और गंगा किनारे बसे मेहंदीघाट से संबंधित सवालों से सर्वेक्षण के बिंदुओं की पड़ताल करेगी। इसमें 15 से 29 साल तक के युवा वर्ग से 12 सवाल और 60 से 80 साल के बुजुर्ग नागरिकों से 10 सवालों पर पड़ताल करेगी।
विज्ञापन

द्वितीय चरण में नगर क्षेत्र के नौ शौचालय और सीवर ट्रीटमेंट प्लांट संबंधित बिंदुओं पर निरीक्षण करेगी। तृतीय चरण में कचरा मुक्त, कूड़ा निस्तारण प्लांट, शहर के तीन मुख्य नाले, गली मोहल्लों की साफ सफाई, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन और कूड़ेदान के बिंदुओं पर निरीक्षण होगा।
केंद्रीय टीम का सर्वे सोशल मीडिया के जरिए 15 अप्रैल तक चलेगा। इस अभियान के तहत शहर के नागरिक स्वच्छता एप्प, माईजीओ ऐप, क्यूआर कोड और साइट की लिंक के जरिये भी साफ सफाई समेत अन्य बिंदुओं पर फीडबैक दे सकते हैं। स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में नगर पालिका को 6000 अंकों में 3200 अंक मिले थे। जिले की तीन नगर पालिका और पांच नगर पंचायतों में सदर नगर पालिका को प्रथम स्थान मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें