फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: निर्माणाधीन दीवार गिरने से बालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। निर्माणाधीन भवन की दीवार गिरने से मंगलवार को छह वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजन घायल को सीएचसी ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की चौकी समधन के गांव खांड़े देवर निवासी खुशनूर का छह वर्षीय पुत्र हुसैन भाई के साथ शाम छह बजे पड़ोस में बन रहे नए मकान के अंदर खेल रहा था। इसी दौरान अचानक निर्माणाधीन दीवार भरभराकर गिर गई और हुसैन उसकी चपेट में आ गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर बच्चे को बाहर निकाला। घायल अवस्था में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज किया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें