फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: जमीनी विवाद में बच्चे के साथ मारपीट, किया लहूलुहान

Fri, 17 May 2024 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। जमीन के विवाद में आरोपियों ने बच्चे के साथ मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। परिजनों ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन




तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के अहेर गांव निवासी शिवदेवी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गांव के ही निवासी आशीष ने जमीन पर कब्जा कर लिया, जिसको लेकर पुराना विवाद चल रहा है। कहा कि तीन दिन पहले बेटा कृष्णा गांव में ही खेल रहा था। इसी दौरान आशीष, पत्नी नैना, साला मुकुल व बेटा कल्लू बेटे को गाली-गलौज करने लगे और गुस्से में आकर मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान बेटे के सर पर समेत अन्य जगह गंभीर चोट आई है । चीख सुन मौके पर पहुंची तो आरोपी जान से मार देने की धमकी देते हुए भाग गए। गंभीर हालत देख बेटे को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया । उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें