फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान प्रश्न मंच प्रांतीय प्रतियोगिता में छिबरामऊ अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। नगर के सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों ने फतेहपुर में हुई विज्ञान प्रश्न मंच प्रांतीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह वैदिक गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विजयी छात्रों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह राठौर ने बताया कि विज्ञान प्रश्न मंच प्रतियोगिता में श्रेयांश त्रिपाठी, आकाश शुक्ला, सत्यम यादव व वैदिक गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता में शिवांग त्रिपाठी, अर्पित राजपूत व दीपेंद्र पाल ने भाग लिया था। इसी तरह विज्ञान पत्र वाचन में मयंक पांडेय ने रजत प्राप्त किया। विद्यालय संचालन समिति की अध्यक्ष व समाजसेवी मीरा वर्मा, व्यवस्थापक संतोष पांडेय ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। अध्यक्ष मीरा वर्मा ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि नवंबर माह में अखिल भारतीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में जनपद का नाम छात्र फिर से रोशन करेंगे। इस दौरान संजय सिंह, अनुराग त्रिपाठी, अरुण चतुर्वेदी, हरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अरुण त्रिपाठी, योगेंद्र सिंह, पायल सिंह, शिखा सिंह व संतोष त्रिपाठी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें