छिबरामऊ(कन्नौज)। गैरप्रांतों से आने वाले मजदूरों को रोकने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। छिबरामऊ तहसील इलाके में पांच हजार मजदूर रोके जाएंगे। गेस्ट हाउस, शिक्षण संस्थानों सहित 17 भवनों का अधिग्रहण करने के लिए डीएम राकेश कुमार मिश्रा को रिपोर्ट भेजी गई है।
एसडीएम गौरव शुक्ला ने बताया कि गैरप्रांतों से लगभग 15 हजार मजदूरों के आने की संभावना है। छिबरामऊ तहसील में लगभग पांच हजार मजदूर रुकेंगे। इन्हें रोकने के लिए सलेमपुर स्थित मां भगवती महाविद्यालय, आईटीआई तालग्राम, श्रीराम गेस्ट हाउस, संत गेस्ट हाउस, सांई मीर डिग्री कालेज, सुभाष अकादमी, सिटी चिल्ड्रेंस एकेडमी, मनीष कालेज फॉर वूमेन एजूकेशन लालकपुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कालेज बिरौली तालग्राम, चौ. सुरेंद्र सिंह इंटर/पीजी कालेज बहादुरपुर मझिगवां, जेपी अकादमी गुरसहायगंज, जीआईसी समधन, कन्नौज डिग्री कालेज जाफराबाद, महादेव प्रसाद स्मारक महिला डिग्री कालेज हुसेपुर सौरिख, आशा पब्लिक स्कूल सलेमपुर, बाबू सिंह महाविद्यालय रामपुर बैजू, सुखराम सिंह कुसुमलता इंटर कालेज कुंवरपुर करनौली को चिह्नित किया गया है। इन भवनों के अधिग्रहण के लिए डीएम को रिपोर्ट भेज दी गई है।