छिबरामऊ(कन्नौज)। नगर के नेहरू महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का बुधवार को समापन हो गया। छात्र वर्ग में रुकुम सिंह, छात्रा वर्ग में प्रिया चैंपियन बनीं। विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
बुधवार को चार सौ मीटर दौड़ में प्रिया प्रथम, चांदनी द्वितीय, शिवानी तृतीय, हैमर थ्रो में रोहिणी पाल प्रथम, अदिति द्वितीय, नीलम राजपूत तृतीय, डिसकस थ्रो में प्रिया प्रथम, रोहिणी पाल द्वितीय, दिव्या राठौर तृतीय रहीं। छात्र वर्ग की दो सौ मीटर दौड़ में रुकुम सिंह प्रथम, विशाल मिश्रा द्वितीय, शिवम दुबे तृतीय, लंबी कूद में रुकुम सिंह प्रथम, खुशवेंद्र सिंह द्वितीय, प्रमोद कुमार, विशाल मिश्रा तृतीय, डिसकस थ्रो में रुकुम सिंह प्रथम, अब्दुल कलाम द्वितीय, विजय सिंह तृतीय, ट्रिपल कूद में खुशवेंद्र सिंह प्रथम, अभिषेक कुमार द्वितीय, विशाल मिश्रा तृतीय, तीन सौ मीटर दौड़ में अभिषेक कुमार प्रथम, विक्रम द्वितीय, हरिओम सिंह तृतीय रहे। पोल वाल्ट जंप में रुकुम सिंह प्रथम, रविकांत चतुर्वेदी द्वितीय, अनुज कुमार व आशीष यादव संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे।
विजेता प्रतिभागियों को प्राचार्य डॉ. आरएन राय ने प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। क्रीड़ाध्यक्ष डॉ. उदयपाल सिंह ने छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना की। इस दौरान डॉ. जयवीर सिंह, डॉ. मनोज गर्ग, प्रो. प्रियंका, प्रो. धर्मवीर, प्रो. मनीष, प्रो. कार्तिकेय सिंह, प्रो. प्रभात मिश्रा, डॉ. आशीष कुमार गुप्ता व प्रो. सर्वेश कुमार सहित सभी शिक्षणेतर कर्मचारी मौजूद रहे।