बिजली चोरी के खिलाफ अभियान में मोहल्ला बिरतिया के तीस घरों की चेकिंग में उपभोक्ता से शमन शुल्क वसूला गया।
गुरुवार
को एसडीओ एमके कुरील की अगुवाई में जेई अवनीश कुमार, जेई रवींद्रबाबू
अग्निहोत्री, सौरिख जेई संतराम वर्मा की टीम ने पुलिस बल के साथ मोहल्ला
बिरतिया में चेकिंग की।
पूर्व चेयरमैन सुभाना रफी के यहां से
अभियान की शुरूआत हुई। इस घर के सामने नूरमियां के यहां चोरी से दो
किलोवाट लोड की बिजली का उपयोग पाए जाने पर आठ हजार रुपए शमन शुल्क वसूला
गया और नए कनेक्शन की औपचारिकता तत्काल पूरी कराई गई।
चेकिंग के
दौरान तीन उपभोक्ताओं के यहां मीटर बाईपास करके बिजली चोरी मिलने पर तीनों
के खिलाफ विद्युत चोरी अधिनियम की धारा 135 के तहत कोतवाली में तहरीर दी
गई। जुलाई माह के दौरान चले अभियान में यहां के अधिकांश उपभोक्ताओं ने नए
कनेक्शन करा लिए थे। चेकिंग के दौरान ऐसे लोगों ने अपने कनेक्शन की रसीदें
भी दिखाईं।
सकरावा रोड पर कोल्ड स्टोरेज के पास रखा 250 केवीए का
ट्रांसफार्मर धड़ाम होने से मोहल्ला संजयनगर और अंबेडकरनगर की बिजली गुल
हो गई। लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से फुंके पड़े ट्रांसफार्मर को
शीघ्र बदलवाने की मांग की है।