फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखाड़ा को क्षतिग्र्रस्त करने पर भड़के ग्रामीण

Fri, 23 Jan 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कन्नौज।
विज्ञापन
विज्ञापन
सार्वजनिक दंगल स्थल पर तोड़फोड़ और क्षति पहुंचाने से नाराज हरचंदापुर किनौरा के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में विरोध-प्रदर्शन किया। बाद में डीएम को प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन


तिर्वा तहसील के गांव हरचंदापुर किनौरा के दो ट्रैक्टर ट्रालियों पर सवार होकर दर्जनों ग्रामीण गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे और दो घंटे तक कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। विनोद कुमार पहलवान पुत्र नाथराम का कहना था कि ग्राम पंचायत किनौरा की आराजी पर सार्वजनिक अखाड़ा दंगल कई सालों से हो रहा है।

इसमें कई प्रांतों के दिग्गज पहलवान भाग लेते हैं। आरोप है कि 21 जनवरी को दबंगों व अराजकतत्वों की मदद से प्रधान ने दंगल स्थल को नुकसान पहुंचाया। गांव के राजेश कुमार ने बताया कि वर्ष 2006 में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने  आयोजन स्थल का शिलान्यास किया था। साथ ही दंगल स्थल के विकास के लिए पक्का चबूतरा व पेयजल के लिए हैंडपंप लगवाया था।
विज्ञापन


प्रधान ने इस पर अपना अधिकार जता चबूतरे को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे गांव में अराजकता फैली है। मामले की जांच कराकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

गांव निवासी बृजेश कुमार, पंकज कुमार, भगवंत सिंह, गोविंद कुमार, विमलेश कुमार, सतीश कुमार का कहना है कि अखाड़ा स्थल की भूमि को सुरक्षित किया जाए। साथ ही प्रधान व उसके सहयोगियों को अराजकता एवं तोड़फोड़ करने के अपराध की जांच कराकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें