फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मेडिकल कॉलेज समेत 12 स्वास्थ्य केंद्रों पर मिलेंगी सस्ती दवाइयां

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब मेडिकल कॉलेज सहित 12 स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को सस्ती दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए सभी सीएचसी पर जगह भी चिह्नित कर ली गई हैं। जल्द ही औषधि केंद्र खुल जाएंगे। मरीजों को 50 से 90 फीसदी सस्ती दवाइयां मिलेंगी।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को सस्ती दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए जन औषधि केंद्र संचालित किया जा रहा है। अब ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को भी सस्ती दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य केंद्रों पर भी जन औषधि केंद्र संचालन का शासन स्तर से निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज में भी जन औषधि केंद्र खुलेगा। इन केंद्रों पर औषधि केंद्र के लिए जगह चिह्नित कर ली गई है। तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, जल्द ही औषधि केंद्र खुल जाएगा और मरीजों को 50 से 90 फीसद सस्ती दवाइयां मिलने लगेंगी।

इनसेट
यहां खुलने हैं जन औषधि केंद्र
मेडिकल कॉलेज, जलालाबाद, समधन, तालग्राम, तिर्वा, छिबरामऊ, जनखत, सौरिख, विशुनगढ़, गुरसहायगंज, गुगरापुर, उमर्दा और हसेरन में जन औषधि केंद्र खुलेंगे।

इनसेट

जन औषधि केंद्र पर मिलने वाली दवाइयों और मेडिकल स्टोरों पर मिलने वाली ब्रांडेड दवाइयों के दामों में काफी अंतर है। जन औषधि केंद्र पर 10 रुपये का ओआरएस मिलता है, जबकि मेडिकल स्टोर पर 20-25 रुपये का है। डाइक्लो जेल 24 रुपये और बाजार में 65 रुपये में मिलता है। इसी तरह पैरासिटामॉल 500 एमजी (10 गोली) सात रुपये की है। बाहर 15 रुपये की, सिट्रीजिन 10 एमजी (10 गोली) पांच रुपये की बाजार में 20 रुपये की मिलती है। इसके अलावा कई महंगी दवाइयां काफी कम दामों पर जन औषधि केंद्र पर मिलती हैं।
विज्ञापन


वर्जन
जिले के 12 स्वास्थ्य केंद्रों पर जन औषधि केंद्रों के लिए जगह चिह्नित कर ली गई हैं। जल्द ही सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर जन औषधि केंद्रों का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. स्वदेश गुप्ता, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें