फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: डीजे पर मनपसंद गाना बजाने पर बवाल, मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। विवाह समारोह में सोमवार की देर रात डीजे पर मनपसंद गाना बजाने को लेकर बराती और वधू पक्ष के लोगों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इससे शादी का माहौल अफरातफरी में बदल गया। सूचना पर यूपी पुलिस 112 की टीम मौके पर पहुंची, पुलिस के पहुंचते ही उपद्रवी फरार हो गए।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र की चौकी जसोदा निवासी सुखलाल के पुत्र अमन की बरात ग्राम सरायप्रयाग निवासी रंजीत कुमार के यहां पहुंची थी। द्वारचार और जयमाल के बाद पंडाल में डीजे बज रहा था। तभी रात 11 बजे कुछ बरातियों ने अपने पसंद का गाना बजाने को लेकर अभद्रता की। वधू पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। थोड़ी ही देर में मामला मारपीट तक पहुंच गया और लोग आमने-सामने आ गए। इससे पंडाल में भगदड़ मच गई।
इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही विवाद करने वाले लोग वहां से फरार हो गए। स्थिति शांत होने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को बातचीत के लिए बैठाया और आपसी सहमति से समझौता करा दिया। कोतवाल अजय अवस्थी ने बताया कि डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस के पहुंचने पर हालात नियंत्रित हो गए और दोनों पक्षों ने समझौते पर सहमति जताई है। यदि तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें