फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: दो दुकान पर मारा छापा, भरे नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए कानपुर मंडल के उपकृषि निदेशक कृषि रक्षा ने मंगलवार को दो दुकानों पर छापेमारी की। उन्होंने दुकानों से एक आलू खरपतवारनाशक का नमूना लिया। इसके बाद सदर ब्लाॅक की कृषि रक्षा इकाई से एक गेहूं खरपतवार का नमूना लिया। सेंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी। साथ एक दुकान की बिक्री प्रतिबंधित कर दी गई।
विज्ञापन


नकली रासायनिक दवा की बिक्री को रोकने के लिए शासन सख्त है। अधिकारियों को समय-समय पर निरीक्षण करने के निर्देश देते हैं। विभाग के अधिकारी कीटनाशकों के नमूने भी लेते हैं। कानपुर मंडल के कृषि उप निदेशक कृषि रक्षा आरएस वर्मा ने सदर ब्लाॅक रोड स्थित एक बीज एजेंसी पर छापा मारा। वहां मौजूद किसानों से वार्ता की। साथ ही दुकान पर कीटनाशक कंपनी के अभिलेख देखे। वहां से आलू खरपतवार का एक नमूना लिया। इसके बाद वह सदर ब्लाॅक की कृषि रक्षा इकाई गए।इसके बाद उन्होंने विभागीय कार्यों की समीक्षा की। संबंधित को दिशा-निर्देश दिए। दोनों को नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने के निर्देश दिए।

निजी क्षेत्र को मिलेगी एक रैक यूरिया
यूरिया की दिक्कत न हो, इसके लिए कृषि विभाग ने शासन से निजी क्षेत्र के लिए एक रैक यूरिया की मांग की है। साथ ही 2275 मीट्रिक टन यूरिया (45 हजार 500 बोरी) समिति और एंग्री जंक्शन को आवंटित की जाएगी। जिले में आलू और गेहूं की फसल खड़ी है। किसानों को आलू और गेहूं की फसल में डालने के लिए यूरिया की जरूरत पड़ रही है। किसान यूरिया के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। किसानों को खाद मिलने में परेशानी न हो, इसके लिए जिला कृषि अधिकारी संतलाल गुप्ता ने निजी क्षेत्र के लिए एक रैक यूरिया की डिमांड की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें