फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बदल रहा मौसम बच्चों को कर रहा बीमार, बुखार के साथ सीने में जकड़न की शिकायत

Mon, 23 Oct 2023 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सुबह-शाम में होने वाली सर्दी बच्चों की सेहत बिगाड़ रही है। मौसम में हो रहे बदलाव से जिला अस्पताल की ओपीडी में बीमार बच्चों की संख्या बढ़ गई है। बच्चों में सर्दी, जुकाम, बुखार और सीने में जकड़न की शिकायत होने पर परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंच रहे हैं। साथ ही बीमार बच्चों को सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। डॉक्टर इलाज के साथ-साथ बचाव की सलाह भी दे रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज धूप में नरमी आई है। मौसम में बदलाव होने की वजह से सुबह-शाम ठंडक होने लगी है। इससे लोग कई तरह की संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ रहे है। बदलता मौसम बच्चों पर भारी पड़ रहा है। बच्चों में सर्दी, जुकाम, बुखार और सीने में जकड़न, सांस लेेने में समस्या जैसी दिक्कतें आ रही हैं। ओपीडी में बाल रोग विशेषज्ञ के कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ लग रही है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 292 मरीजों ने पर्चा बनवाकर इलाज कराया। जिसमें सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक करीब 60 से ज्यादा बच्चे बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेश यादव ने देखे। जिसमें ज्यादा तर बच्चे बुखार, गले में घरघराहट, सीने में जकड़न के रहे। उन्होंने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। सुबह-शाम सर्दी और दिन में पड़ रही धूप सेहत पर गलत असर डाल रही है। ऐसे में छोटे बच्चों का विशेष ख्याल रखे। कहा कि बचाव ही बीमारियों से बचने का बेहतर उपाय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें