फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: जमीनी विवाद में दो पक्षों में पथराव और मारपीट, वीडियो वायरल

Mon, 23 Oct 2023 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जमीनी रंजिश में मारपीट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सदर कोतवाली के चांदापुर गांव में जमीनी विवाद में दो पक्षों में ईंट-पत्थर चलने के बाद जमकर मारपीट हुई। पथराव का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



सदर कोतवाली क्षेत्र के चांदापुर गांव निवासी सुनील कुमार दुबे का गांव के ही रावेंद्र से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जिसको लेकर न्यायालय में मुकदमा भी विचाराधीन है। जमीनी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में कहा सुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडा चले। इसी दौरान एक पक्ष ने पथराव शुरू कर दिया। मारपीट व पथराव का किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने पीड़ित सुनील की तहरीर पर रावेंद्र, मलिखान, विनीत व राधा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार अवस्थी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें