फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बदला मौसम, हल्की बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। इस समय गेहूं की फसल तैयार है। दलहन-तिलहन की फसल लगभग पक गई है। 50 फीसदी की कटाई और मढ़ाई भी हो चुकी है। ऐसे में सोमवार की भोर अचानक मौसम का रुख बदल गया। बादलों के गरज-तड़क के साथ हल्की बारिश हुई। इससे किसान चिंतित हैं। हल्की बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया है। किसानों का कहना कि यदि इस समय बारिश हुई तो सबसे अधिक नुकसान आलू, सरसों, चना, मटर की फसल को होगा।
विज्ञापन



ताहपुर निवासी किसान ईश्वरदयाल, वीरेंद्र, महेंद्र, सलेमपुर निवासी राजेश, श्यामू, प्रमोद, कैथनपुर्वा के रामचंद्र ने बताया है कि इस समय अगर बारिश तेज हुई तो दलहन-तिलहन की फसलों के साथ गेहूं की भी फसल को नुकसान की संभावना है। गेहूं की फसल गिर गई तो उत्पादन में कमी आएगी। खुदे पड़े आलू भीग जाने से गुणवत्ता खराब हो जाएगी। वहीं, जो आलू खेतों में हैं अगर ज्यादा बारिश हुई तो नुकसान होगा। जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार ने बताया कि कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई है। इससे फसलों काे नुकसान नहीं है। कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरेंद्र यादव ने बताया है कि मौसम साफ रहने का अनुमान है। हवा की गति बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन



इनसेट
एक सप्ताह का तापमान

तारीख अधिकतम न्यूनतम

11 मार्च 36 18

12 मार्च 35 19

13 मार्च 33 19

14 मार्च 34 18

15 मार्च 34 19

16 मार्च 32 18

17 मार्च 31 16
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें