फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदन सिंह महाविद्यालय के छात्रों ने जीते तीन स्वर्ण पदक

विज्ञापन
चंदन सिंह महाविद्यालय में छात्रों को सम्मानित करते प्रबंधक नवाब सिंह यादव और प्राचार्य डॉ. विका? - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में शहर के चौधरी चंदन सिंह महाविद्यालय के छात्रों का दबदबा रहा। यहां के छात्रों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में तीन स्वर्ण और एक रजत पदक जीता है।
विज्ञापन

गुरुवार को कालेज के प्रबंधक नवाब सिंह यादव और प्राचार्य डॉ. विकास दीक्षित ने इन छात्रों को सम्मानित किया। प्राचार्य ने बताया कि कालेज में र्हुइं खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम और दूसरे स्थान पाने वाले छात्रों को कानपुर विश्व विद्यालय की ओर से 25, से 27 नवंबर को आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं में शामिल होने भेजा गया था। बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र सैफ अली, बीए प्रथम वर्ष के छात्र शिवम सिंह और साजन ने भाग लिया।
सैफ अली ने 21 किमी की अर्ध मैराथन दौड़ में स्वर्ण पदक और 10 किमी दौड़ में रजत पदक जीता। छात्र शिवम सिंह ने 10 किमी दौड़ में स्वर्ण पदक और छात्र साजन ने 10 किमी पैदल चाल में स्वर्ण पदक जीतकर महाविद्यालय व जनपद का गौरव बढ़ाया है। इन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर अनुराग मिश्रा, आरएन मिश्रा, पुनीत दुबे, आरती वर्मा, सुमित, सोनी कटियार और कमल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें