तालग्राम। हिंदू मुस्लिम एकता प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को स्टार क्रिकेट क्लब और चंदन क्रिकेट क्लब के बीच गढी गोखर मैदान पर खेला गया। चंदन क्रिकेट क्लब ने पांच विकेट से मैच जीत कर टूर्नामेंट ट्राॅफी पर कब्जा किया। मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार शीबू को मिला।
स्टार क्रिकेट क्लब के कप्तान पीलू ने टॉस जीतकर कर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। लल्ला ने सात छक्कों की मदद से अर्द्धशतक लगाकर 53 रनों की पारी खेली। मुकीम ने 12 रन और लल्ला अंसारी ने 20 रन का योगदान दिया। 10 ओवर में चार विकेट खोकर 103 रन लक्ष्य खड़ा किया। संदीप और नीरज ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरे चंदन क्रिकेट क्लब के शीबू सात छक्के और दो चौकों की मदद से 60 रन, सेठिया ने 35 रन, मिट्ठू ने 15 रन बनाए। नौ ओवर में पांच विकेट खोकर 104 रन बनाकर, पांच विकेट से मैच जीत कर ट्राॅफी पर कब्जा किया। मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार शीबू को दिया गया। विजेता टीम के कप्तान चंदन को चेयरमैन मोहसिन खान जानू ने ट्राॅफी प्रदान की। मैच की अंपायरिंग संदीप और अर्जुन, स्कोरर अभय रहे। इस दौरान आयोजन समाजसेवी अमन बाल्मीकि, शादिब, बालाजी आदि मौजूद रहे।