फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने चाचा नेहरू को याद किया

Sun, 15 Nov 2015 12:19 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाई। पार्टी के जिला कार्यालय में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बैठक की तो जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण भी किया गया।
विज्ञापन


शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक शहर के मकरंदनगर स्थित जिला कार्यालय पर हुई। यहां नेहरू की जयंती मनाई गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण व दीप जलाए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष विजय मिश्र ने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री आधुुनिक महान भारत के निर्माणकर्ता थे।

प्रदेश सचिव ऊषा दुबे ने कहा कि चाचा नेहरू के नाम से विख्यात देश के पहले प्रधानमंत्री को भारत में विशेष योगदान है। उनको कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। जयंती पर अजय पांडेय, उपाध्यक्ष अविनाश दुबे, डॉ. हासिम सिद्दीकी, अनुज मिश्र कक्का, मोहम्मद शमशाद खां, विश्वनाथ गिहार, अरविंद दुबे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


उधर, कांग्रेस के प्रदेश कांग्रेस के जोनल प्रवक्ता व सोशल मीडिया के महासचिव विवेक नारायन मिश्र और  आईसीडीएस निगरानी समिति की पूर्व चेयरमैन रत्ना मिश्रा बाल दिवस पर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने भर्ती मरीजों को बिस्कुट, नमकीन आदि बांटे और मरीजों की समस्याएं भी सुनीं।

इसके बाद विनोद दीक्षित अस्पताल में पहुंचकर मरीजों को नेहरू की जयंती पर खाद्य सामग्री का वितरण किया। उधर, लायंस बाल विद्या मंदिर में बच्चों ने नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया। टीचरों ने उनके जीवन से जुड़े रोचक किस्से सुनाए। बच्चों ने कविता पाठ सुना वाहवाही बटोरी।

इस दौरान विद्यालय कमेटी के अध्यक्ष केदारनाथ सामवेदी, सचिव लायन अमित मिश्रा, ललित मेहरोत्रा, राजेश शुक्ला, अरविंद गुप्ता, मो. हाशिम सिद्दीकी आदि मौजूद थे। कन्हैयालाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में आचार्य बृज किशोर, संजीव, प्रभात, रणवीर ने नेहरू जी के जीवन पर प्रकाश डाला।

प्रधानाचार्य राधेश्याम द्विवेदी ने कहा कि बच्चों से नेहरू जी को विशेष लगाव जीवनपर्यंत रहा। वहीं खेलकूद प्रभारी आचार्य अभिषेक ने बैडमिंटन, वालीबाल व शतरंज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इसमें विजेता विशाल, प्रांशू, सुमित एवं अनुराग को पुरस्कृत किया गया। अंत में बच्चों को मिष्ठान खिला मुंह मीठा कराया गया।

उधर, झूसीनागर स्थित प्राइमरी स्कूल में छात्रसभा के जिला उपाध्यक्ष कोची यादव ने स्कूली बच्चों को टाफी आदि बांटी। बताया कि बच्चों से अधिक लगाव होने से उनके जन्म दिन को बाल दिवस के रूप में मनाते हैं। इस मौके पर हेडटीचर शैलेंद्र सिंह, प्रधान रानी देवी, शिवपाल सिंह, गुड्डू ठाकुर, आनंद ठाकुर, पूर्व प्रधान मुन्नू सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें