फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पीएचसी में गंदगी देख सीडीओ नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज/कन्नौज। ब्लॉक तालग्राम की ग्राम पंचायत इंदुइयागंज व डुंडवा बुजुर्ग का सीडीओ रामकृपाल चौधरी ने रविवार को औचक निरीक्षण किया। पीएचसी में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताते हुए सुधार की चेतावनी दी है। उन्होंने गोशाला व वर्मी कंपोस्ट गड्ढों का भी निरीक्षण किया। गोशाला में पर्याप्त व्यवस्थाएं पाई गईं।
विज्ञापन


सीडीओ सुबह 11 बजे ब्लॉक तालग्राम की ग्राम पंचायत इंदुइयागंज पीएचसी पहुंचे। यहां उन्होंने जन आरोग्य केंद्र पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का निरीक्षण किया। उपस्थिति रजिस्टर, दवाओं का स्टॉक, दवाए बांटने वाले काउंटर, ओपीडी रजिस्टर समेत अन्य अभिलेखों की पड़ताल की। सीडीओ ने अस्पताल में मौजूद मरीजों से डॉक्टरों के व्यवहार, दवा बाहर से लिखने एवं रुपये आदि की मांग करने के बारे में पूछताछ की। निरीक्षण के दौरान स्टाफ मौजूद मिला। अस्पताल परिसर और शौचालयों में गंदगी देख नाराजगी जताते हुए सुधार की चेतावनी दी।
निरीक्षण के दौरान तक 30 मरीजों को इलाज मिल चुका था। इस दौश्रान अस्पताल व परिसर की सफाई व्यवस्था को देख सीडीओ ने नाराजगी व्यक्त की और सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने बीडीओ उमाशंकर शाहू के साथ ब्लाक तालग्राम की ग्राम पंचायत डुडवा बुजुर्ग का निरीक्षण किया। यहां कूड़ा कलेक्शन होता पाया गया। वर्मी कंपोस्ट भी तैयार हो रही थी। वर्मी कंपोस्ट के लिए कई गड्ढे बनाए गए हैं जो भरे हुए पाए गए। गोशाला का भी सीडीओ के द्वारा निरीक्षण किया गया। जहां पर्याप्त मात्रा में हरा चारा की व्यवस्था पाई गई। गोवंशों को सर्दी से बचाने के लिए पर्याप्त प्रबंध किए गए थे। गोशाला में अलाव की भी व्यवस्था मिली। गोशाला में साफ-सफाई का भी ध्यान रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें