खड़िनी। ग्राम अलीनगर स्थित बाबूजी कल्याण सिंह खेल मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को खड़िनी की टीम ने शरीफपुर को आठ विकेट से हराया। खड़िनी के कुलदीप को मैन ऑफ द मैच मिला। खड़िनी क्रिकेट क्लब कप्तान गुलशन ने टॉस जीतकर पहले शरीफपुर को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। शरीफपुर टीम ने 42 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी खड़िनी की टीम ने आवश्य करन छह ओवर में दो विकेट खोकर बना लिए।