राजकीय मेडिकल कालेज के आडिटोरियम सभागार में शुक्रवार की रात एमबीबीएस के स्टूडेंट्स ने नव कलरव 2016 कार्यक्र्रम का शानदार आगाज किया। मेडिकल स्टूडेंट्स ने गीत-संगीत नृत्य, मिमिक्री, पेंटिंग व कैटवाक के जरिए प्रतिभाएं दिखाकर तालियां बटोरी।
प्राचार्य डा. डीएस मारतोलिया, सीएमएस डा. दिलीप सिंह, एनाटामी की एचओडी डा. मंजुला सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत रात आठ बजे कराई। प्राचार्य ने कहा कि भविष्य के डाक्टरों को अपनी स्टडी चैलेंज के रूप में लेनी चाहिए। भविष्य में अच्छे डाक्टर बनने पर दौलत व शोहरत दोनों ही हासिल होंगी। अगले पांच वर्षों के दौरान कन्नौज मेडिकल कालेज लखनऊ के केजीएमसी से भी बेहतर होगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष का परीक्षाफल केजीएमसी से बेहतर है। अप्रैल 2017 में फाइनल ईयर का पहला बैच डा. बनकर तैयार हो जाएगा।
पैरा-16 के मेडिकल स्टूडेंट्स ने सड़क पर गर्ल्स पर कमेंट करने वाले मजनुओं के हालाताें पर हास्य नाटिका प्रस्तुत की। स्टूडेंट अभिषेक वर्मा ने है अपना दिल तो आवारा गीत सुनाकर तालियां बटोरी, अंजलि नायर ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। अनुराग तार्मे ने फिल्मी धुन पर गिटार बजाकर वाहवाही लूटी। शिखा बाला, कृष्ण कुमार, नितिन सिंह, मुस्कान, वंशिका, विशाखा, जयंत सिंह, ऋषभ शर्मा, अमान सिद्दीकी, पूजा सिंह ने नृत्य गीत व संगीत के जरिए लोगाें को भावविभोर कर दिया।
पैरा-16 के स्टूडेंट्स पीयूष कु मार ने मेरे कालेज के मासूम चेहरे, ख्वाब आंखों में लेकर सुनहरे स्वरचित गीत सुनाकर तालियां बटोरी। सुष्मिता ने यह मेरा दिल प्यार का दीवाना गीत पर नृत्य प्र्रस्तुत किया। हर्षित ने फिल्मी कलाकार नाना पाटेकर, सुनील शेट्टी व शत्रुघ्न सिन्हा के फिल्मी डायलागों की मिमिक्री प्रस्तुत की। उसे सबसे अधिक तालियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के संबोधन की मिमिक्री मिली। अंकुर ने दो मिनट के अंदर एक पेंटिंग बनाकर वाहवाही लूटी। स्टूडेंट्स ने अपने साथी कलाकारों के प्रस्तुतीकरण के दौरान कुर्सियों पर खड़े होकर हूटिंग व डांस किया।