फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैफे में सामूहिक दुष्कर्म का मामला, आरोपी का भाई भी पीड़िता से करता था बात

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। शहर की तिर्वा क्रासिंग स्थित कैफे में दो छात्राओं से सामूहिक दुष्कर्म मामले की जांच में एक और युवक के शामिल होने के पुलिस को सबूत मिले हैं। जेल भेजे गए आरोपी के भाई ने भी पीड़िता से फोन पर कई बार बात की थी। पुलिस ने युवक का मोबाइल कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली छात्रा ने 25 सितंबर को कोतवाली में चौधरी सराय निवासी नीलेश, अलियापुर निवासी नारेंद्र, जुकैया निवासी कमल, रामदास, नारेंद्र के बहनोई और नीलेश की पत्नी के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि 13 सितंबर को वह अपनी सहेली के साथ नीलेश के तिर्वा क्रासिंग सरायमीरा स्थित नीलमणि कैफे में फोटोकॉपी कराने गई थी। इस दौरान आरोपियों ने उससे व सहेली से सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। पुलिस नीलेश, रामदास, कमल और नारेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
मामले की जांच में सामने आया कि आरोपी कमल का भाई भी पीड़िता से फोन पर बात करता था। कॉल डिटेल रिपोर्ट के अनुसार आरोपी कमल के भाई ने करीब पांच हजार सेकेंड पीड़िता से बात की है। इससे शुक्रवार को कोतवाल आलोक कुमार दुबे ने उसे बुलाकर मोबाइल कब्जे में ले लिया। कोतवाल ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। साक्ष्य मिलने वालाें के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें