सरकार ने अगले माह निशुल्क राशन वितरण के आदेश दिए हैं। मई व जून में कार्डधारकों को माह में दो बार राशन मिलेगा। एक यूनिट पर तीन किलो गेहूं व दो किलो चावल मिलेगा।
प्रधानमंत्री खाद्यान्न योजना के तहत गरीबों को मई, जून में निशुल्क राशन का वितरण किया जाएगा। पूर्ति निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि गरीबों को सरकार प्रत्येक माह सरकारी दुकानों से सरकारी कीमत पर राशन उपलब्ध कराने का काम कर रही है।
इस बार सरकार ने मई व जून माह में एक यूनिट पर तीन किलोग्राम गेहूं व दो किलो चावल देने के लिए कहा है। यह मुफ्त मिलेगा।
मई में एक से पंद्रह तारीख तक जो हर माह राशन मिलता है, वह मिलेगा। निशुल्क अनाज का वितरण अलग से होगा।