फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्याही लगी मिलने पर निरस्त करें मतपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में दो मई को होने वाली मतगणना के लिए गुरुवार को शहर के पीएसएम डिग्री कॉलेज में दूसरे दिन कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान मतगणना करने के तौर तरीके बताए गए।
विज्ञापन

मास्टर ट्रेनरों ने बताया कि मतगणना के दौरान एक -एक वोट के लिए प्रत्याशी व उनके समर्थक विवाद करने लगते हैं। वोट निरस्त होने व अन्य किसी कमी से वोट निरस्त करने पर प्रत्याशी को दिक्कत होती है। इस दशा मेें पहले जांच करें कि मतपत्र में क्या कमी है।
यदि किसी में सील को दो प्रत्याशियों के निशान के बीच में बनी लाइन पर लगाया है तो पहले यह जांच करें कि लाइन से किस प्रत्याशी की ओर सील अधिक लगी है। जिस प्रत्याशी की ओर सील अधिक हो उसके खाते में मत को डाला जाए।
विज्ञापन

यदि बीच में सील लगी है तो उसे निरस्त किया जाए। इसी तरह बैलेट बाक्स को खोल कर मतपत्र पलटने के दौरान बाक्स को ठीक तरह से चेक करें। कहीं उस में कोई मतपत्र तो नहीं छूट गया है। पेटी से मत निकालने के बाद मतों को सीधा करें।
इसके बाद प्रत्याशी बार उसकी बंडलिंग की जाए। किसी मत को लेकर यदि दोनों प्रत्याशी नहीं मान रहे हैं तो मौके पर मौजूद अधिकारी को दिखाकर दोनों प्रत्याशियों को समझाकर शांत किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें