हसेरन। इंदरगढ़-सौरिख मार्ग पर नादेमऊ चौकी क्षेत्र से चंद कदमों की दूरी पर हनुमान मंदिर है। यहां प्रतिदिन लोग पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। शनिवार सुबह लोग जब मंदिर में पूजा के पहुंचे तो सीढ़ियों के पास ही गोवंश का क्षतविक्षत शव पड़ा देखा। मंदिर के पास शव मिलने से लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।
नादेमऊ चौकी इंचार्ज को इसकी सूचना देने के लिए मोबाइल पर कॉल की गई पर संपर्क नहीं हो सका। इस पर गांव के राजेश कुमार, अमित कुमार, सुमित व अमन आदि आक्रोशित हो गए और माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने की हरकत बताते हुए इस कृत्य को अंजाम देने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। इसी बीच चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और जेसीबी बुलाकर गोवंश के शव को पास के ही खेतों में दफन करा दिया। सौरिख थानाध्यक्ष दिनेश कुमार बिंद ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।