फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कार अनियंत्रित होकर पलटी, दंपती बाल-बाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। नोएडा से लखनऊ जा रही कार रविवार को अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में दंपती बाल-बाल बच गए। हादसे का कारण चालक को झपकी आना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

गौतमबुद्ध नगर, ग्रेटर नोएडा फर्स्ट एवेन्यू 01 गौर सिटी निवासी वेद प्रकाश श्रीवास्तव (64) कार चलाकर कर लखनऊ जा रहे थे। साथ में पत्नी सुमन श्रीवास्तव (62) भी थी। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे क्षेत्र के रनवा गांव के पास दोपहर एक बजे चालक को झपकी आने के कारण कार अनियंत्रित होकर मध्य डिवाइडर पर जाली एवं एंगल तोड़ते हुए पलट गई। हादसे में दंपती को चोट नहीं आई। सूचना पर यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया, एटलस गश्ती दल और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से टोल प्लाजा पर खड़ा करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें