फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को संत कबीरनगर से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार कार चालक को झपकी आने से डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची यूपीडा व डायल 112 पुलिस ने घायलों को सैफई मेडिकल कालेज भेज दिया। वहां डाक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



दिल्ली के निहाल विहार नांगलोई नई दिल्ली निवासी महेंद्र राय (55), पत्नी निखलेश देवी (52), बेटे मुनेंद्र राय (30) व अभिषेक राय (28) के साथ संत कबीरनगर से दिल्ली कार से जा रहे थे। कार बड़ा बेटा मुनेंद्र चला रहा था। सकरावा थाना क्षेत्र के किलोमीटर संख्या 142 पर मुनेंद्र को अचानक झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर मिडिल डिवाइडर की फेंसिंग तोड़ती हुई दूसरी लेन में जाकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर डायल 112 पुलिस तथा यूपीडा की टीम पहुंच गई और घायलों को एंबुलेंस से सैफई मेडिकल कालेज भिजवाया, जहां डाक्टर ने महेंद्र राय को मृत घोषित कर दिया। यूपीडा ने क्षतिग्रस्त कार को टोल प्लाजा पर खड़ा करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें