फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो-10- एक्सप्रेस वे पर पलटी पड़ी कार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
ठठिया(कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार को कार पलटने से उन्नाव के बांगरमऊ राजेपुर गांव के दंपति घायल हो गए। यूपीडा कर्मियों ने मेडिकल कालेज में इलाज कराया।
विज्ञापन

उन्नाव जिले के फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के गांव बांगरमऊ राजेपुर निवासी श्रीपाल कार से दिल्ली से गांव लौट रहे थे। साथ में पत्नी सुनीता भी थीं। ठठिया थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के 209 किलोमीटर के पास कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। दूसरे वाहन चालकों की सूचना पर पुलिस ने कार में फंसे दंपती को बाहर निकाला। सुनीता गंभीर घायल हो गई थीं। श्रीपाल को कम चोटें आईं। यूपीडा कर्मियों ने दोनों को मेडिकल कालेज पहुंचाया। इलाज कराने के बाद दंपती घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें