फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को गड्ढे में फेंका, कार ले गए बदमाश

विज्ञापन
जानकारी देते चालक अजीत कुमार। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। मवैइया-तालग्राम मार्ग पर कार सवार चार बदमाश चालक को गड्ढे में फेंककर कार लूट ले गए। पीड़ित ने रविवार शाम थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले को लेनदेन का विवाद मना रही है।
विज्ञापन

माधौनगर गांव निवासी अजीत कुमार ने बताया कि कानपुर के चौबेपुर थाना इलाके में दलाल के माध्यम से नवंबर 2020 में कार खरीदी थी। कार अभी तक उनके नाम ट्रांसफर नहीं हुई है। वह शुक्रवार को कार से तालग्राम में परचून दुकान के लिए सामान लेने गए थे। दोपहर में लौटते समय मवैइया-तालग्राम मार्ग पर दूसरी कार ओवरटेक कर आगे निकली।
माधौनगर के पूर्व प्रधान अनुराग शंखवार के ट्यूबवेल के पास इस कार से उतरे चार लोगों ने उनकी कार रोक ली। आरोप है कि कार की चाबी छीन कर उन्हें गड्ढे में फेंक दिया। यह कार लेकर भाग गए। पुलिस को सूचना देने पर यूपी 112 और चौकी प्रभारी अमोलर आनंद पांडेय मौके पर पहुंचे। इन्होंने छानबीन की। सीओ शिव प्रताप सिंह का कहना है कि थाना प्रभारी कृष्णलाल पटेल के मुताबिक लेनदेन का विवाद लग रहा है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें