फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से कार पलटी, दंपति घायल

विज्ञापन
कार पलटने से घायल महिला को देखते डॉक्टर। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। एक्सप्रेसवे पर दौड़ रही कार का टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार सवार दंपति घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

लखनऊ के आलमबाग थानाक्षेत्र के मोहनपुरी निवासी नंदकिशोर दुबे (45) पुत्र शेषनरायन दुबे पत्नी मीना देवी (40) के साथ गाजियाबाद में रहकर ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करते हैं। इनका परिवार लखनऊ स्थित पैतृक घर में रहता है। शुक्रवार सुबह पिता की बीमारी के चलते मौत हो गई। सूचना पाकर नंदकिशोर पत्नी को साथ लेकर कार से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे होते हुए लखनऊ जा रहे थे।
एक्सप्रेसवे के 186 किलोमीटर पर कार का टायर फट गया। इससे वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई। कार सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। यहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने घटना की जानकारी यूपीडा को दी। सुरक्षाकर्मियों ने एक्सप्रेसवे पर क्षतिग्रस्त कार को एक तरफ करवाकर घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। यहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें