फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: बेटी की डोली से पहले उठी पिता की अर्थी, अचानक बिगड़ी थी तबीयत, सिसकियों के बीच हुईं विवाह की रस्में

Tue, 10 Mar 2026 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: बिलंदपुर गांव में शादी वाले दिन ही कैंसर पीड़ित पिता का निधन हो गया। पिता की अर्थी उठने के बाद सिसकियों के बीच बेटी की विदाई हुई।
विज्ञापन
दरवाजे पर बैठे गमगीन परिजन व रिश्तेदार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में हसेरन ब्लॉक क्षेत्र के बिलंदपुर गांव में बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं। बरात आने वाली थी, उसी समय दुल्हन के पिता का निधन हो गया और खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। बेटी की डोली उठने से पहले ही पिता की अर्थी उठी, तो लोगों की आंखें नम हो गईं। बरात आने पर गमगीन माहौल में विवाह की रस्में अदा की गईं।

विज्ञापन

गांव निवासी राघवेंद्र सिंह (70) पिछले चार वर्षों से कैंसर से जूझ रहे थे। उनका इलाज चल रहा था। बेटी की शादी मंगलवार 10 मार्च को तय थी। घर में शादी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी थीं। इसी बीच मंगलवार सुबह अचानक राघवेंद्र सिंह की तबीयत बिगड़ गई। परिवार के लोग उन्हें संभाल पाते, इससे पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घर में कुछ ही घंटों बाद शादी की रस्में होनी थीं, वहां मातम छा गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें