फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महादानियों ने 11 यूनिट दिया रक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सात साल पूरे होने पर नगर पालिका परिषद में भाजपा की ओर से दो दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शुक्रवार को शिविर के पहले दिन 11 भाजपाइयों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

संयुक्त जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक की वैन शुक्रवार को नगर पालिका परिषद में आयोजित शिविर में पहुंची। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत व नगर पालिका के चेयरमैन राजीव दुबे ने शिविर का शुभारंभ किया।
शिविर में सभासद सुशील पांडेय, भाजपा नगर अध्यक्ष आनंद गुप्ता, सोनू गुप्ता, विवेक गुप्ता, सुभांश त्रिवेदी, पीयूष द्विवेदी, रवि कुमार, सौरभ पाठक, शुभनीत पाठक, पीयूष चतुर्वेदी, प्रशांत गुप्ता ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

संयुक्त जिला चिकित्सालय की टीम के प्रमुख डॉ. विभांशु चतुर्वेदी के नेतृत्व में रक्तदान हुआ। टीम में उनके साथ गोविंद मिश्रा, रमेश पांडेय, मिथलेश, राहुल कुमार व मो.सफी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें