फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशांति की आशंका पर जिले में बंद हुई इंटरनेट सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में पिछले कई दिनों से पड़ोसी जनपदों में मचे बवाल के चलते जिले में भी आधी रात से इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई। अशांति की आशंका के चलते डीएम और एसपी गश्त करते रहे। संवेदनशील इलाकों में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात हैं।
विज्ञापन

शनिवार की रात करीब 12 बजे से जिले मे इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई। जिले में यह पहले बार हुआ है। रात से ही लोगों के मोबाइल पर संदेश पहुंचने शुरू हो गए कि, सरकार के आदेश के अनुसार आपके क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं अस्थाई रूप से बंद कर दी गई हैं, जिस कारण आप सभी इन सेवाओं का उपयोग अघोषित समय तक नहीं कर सकेंगे। कई लोगों ने सुबह आंख खुलते ही देखा कि उनके मोबाइल फोन व कंप्यूटर में इंटरनेट एवं ब्रॉडबैंड को पूरी तरह बंद किया जा चुका था। इससे व्यापारियों, व्यवसायियों, छात्रों व आमजनों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दफ्तरों के कामकाज नहीं हो सके। हालांकि अवकाश होने के चलते सरकारी कार्यालय बंद रहे। डीएम रवींद्र कुमार और एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह पुलिस बल के साथ जिला मुख्यालय, समधन, गुरसहायगंज, मलिकपुर, छिबरामऊ, सौरिख और तिर्वा में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था कार जायजा लेते रहे। पूरे जिले में अमन-चैन का माहौल कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें