फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: गेटवे पोर्टल को बाईपास कर 22 ग्राम पंचायतों ने निकाला 28 लाख का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। राज्य और केंद्रीय वित्त आयोग के रुपये के भुगतान में ग्राम पंचायतों के जिम्मेदार गड़बड़ी करने से नहीं डर रहे हैं। पंचायतीराज विभाग की व्यवस्था गेटवे पोर्टल को बाईपास कर 22 ग्राम पंचायतों ने 28 लाख रुपये का भुगतान निकाल लिया है। पंचायतीराज विभाग के निदेशक ने भुगतान में गड़बड़ी को ऑनलाइन समीक्षा में पकड़ा है। निदेशक ने नाराजगी जाहिर करते हुए डीपीआरओ से रिपोर्ट तलब की है और कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन


पंचायतीराज विभाग के माध्यम से पंचायतों को राज्य वित्त आयोग और केंद्रीय वित्त आयोग की मद से रुपये दिए जाते हैं। भुगतान के लिए पंचायत सचिवालय में स्थापित कंप्यूटर को ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर गेटवे को मैप किया गया है, ताकि भुगतान किए जाने पर पंचायत सचिवालय की लोकेशन प्रदर्शित हो।
निदेशक अमित कुमार सिंह ने शासन स्तर पर समीक्षा में जिले की 22 ग्राम पंचायतों में 135 ट्रांजेक्शन गेटवे पोर्टल को बाईपास किए जाने की गड़बड़ी पकड़ी है। कहा कि 135 ट्रांजेक्शन में 28,18,095 रुपये का भुगतान निकाला गया है। निदेशक ने पत्र भेजकर डीपीआरओ से रिपोर्ट मांगी है। डीपीआरओ राजेंद्र प्रकाश का कहना है कि 22 ग्राम पंचायतों ने गेटवे पोर्टल को बाईपास कर भुगतान किया गया है। ग्राम पंचायतों के सचिवों को नोटिस जारी किया गया है। जल्द ही जांच रिपोर्ट बनाकर निदेशक को भेजी जाएगी।
विज्ञापन


इन ग्राम पंचायतों में इतना हुआ भुगतान
ब्लॉक छिबरामऊ के ग्राम पंचायत करमुल्लापुर में 1,34,011,ब्लॉक हसरेन के कंसुआ में 1,31,780, ग्राम पंचायत हसेरन 12000, मढ़पुरा में 2,48,742, ब्लॉक गुगरापुर के गौरी बांगर 88,666, ब्लॉक जलालाबाद की ग्राम पंचायत गौरियापुर में 13,470, मवई रिहायक में 11,668, सियरमऊ में 8050, सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत सैय्यदपुर सकरी में 1007, ब्लॉक सौरिख की ग्राम पंचायत आरिफपुर में 58000, नगलाखेम करन में 26691, तालग्राम ब्लॉक की ग्राम पंचायत नरूला में 1,63,371, रजलामऊ में 30200, सलेमपुर में 2,86,394, तेराजाकेट में 3,98,894, ऊंचा में 29000, उमर्दा ब्लॉक की ग्राम पंचायत फिरोजपुर में 3,36,303, सतशेर में 12000 रुपये समेत 22 ग्राम पंचायतों में गेटवे को बाईपास कर भुगतान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें