सदर तहसील में देश की खातिर अपने जान की बाजी लगाने
वाले वीर महापुरुष भगत सिंह व राजगुरू को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई।
पाश्चात्य सभ्यता के वेलेंटाइन डे का बहिष्कार किया गया।
सदर तहसील में
ब्लाक प्रमुख नीलू यादव की अगुवाई में शहीद स्मारक पर कैंडल जलाकर शहीदों
को याद किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज हम सभी जो खुली हवा में
सांस ले रहे यह उन महापुरुषों की देन है। कहा कि आजादी की लड़ाई में उन
वीरों ने हंसते-हंसते अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे।
उनके बलिदान की वजह
से हम अपनी मर्जी से जी सकते हैं। कहा कि युवा वर्ग आधुनिक युग की चमक-धमक
में खो गया है। सोचनीय विषय है कि युवाओं को वेलेंटाइन डे जैसे विदेशी
सभ्यता के पर्व की तिथियां याद रहती है, वहीं देश के लिए मर-मिटने वाले
शहीद महापुरुषों के लिए उनके पास समय नहीं है।
इस मौके पर मौजूद सभी
लोगों ने संकल्प लिया कि वह देश की युवा पीढ़ी को सही रास्ते पर ले जाने का
प्रयास करेंगे। इस मौके पर रितेश गुप्ता, अन्नू तिवारी, हनी सारस्वत,
नवनीत गौर, अजय शर्मा, अनंत यादव, चंदन यादव, गौरव सिंह, सोमू दुबे,
सतेंद्र यादव, अमित मिश्रा आदि मौजूद थे।