फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘धन से ज्यादा जरूरी सामाजिक मूल्य’

Mon, 15 Feb 2016 12:11 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव मल्लपुरवा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन अभिनंदन शास्त्री ने कंस वध की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज में लोग यह समझते हैं कि धन होने के बाद समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर किया जा सकता है, पर ऐसा नहीं है।
विज्ञापन


कहा कि समाज में धन से ज्यादा सामाजिक मूल्य होना जरूरी है। धर्म का ज्ञान ही समाज को सही रास्ता दिखाता है। कार्यक्रम के दौरान गढ़िया बलीदादपुर के प्रधान अनिल यादव ने ग्रामीणों से बेटियों की शिक्षा, स्वच्छता अभियान पर जोर दिया। कहा कि बेटी पढ़ेगी तो दो घरों की किस्मत संवरेगी।

वहीं साफ-सफाई रखने पर बीमारी से बचाव होगा। अंत में भंडारा आयोजित किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कन्याओं को भोज खिलाकर पुण्य अर्जित किया गया। कार्यक्रम में शिवपाल सिंह, सर्वेश कुमार, धर्मेंद्र, बलवीर, रामाधार, नवरतन सिंह, चंद्रशेखर, यदुनाथ, हृदयेश कुमार, रामआसरे, राकेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें