तिर्वा। ठठिया रोड स्थित बीयर की दुकान में गुरुवार की रात चोरी हो गई। दुकान का ताला तोड़कर चोर यहां से करीब 40 पेटी बीयर उठा ले गए। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।
कोरोना कर्फ्यू के कारण बाजार बंद रखने के आदेश के चलते शराब के ठेके भी बंद हैं। ठठिया रोड के तिर्वा बाजार में मंजू चतुर्वेदी की बीयर की दुकान है। गुरुवार की रात बीयर की दुकान का ताला तोड़कर चोर करीब 40 पेटी बीयर उठा ले गए।
सुबह पड़ोसियों ने ताला टूटा देखा तो अनुज्ञापी को सूचना दी। बाजार में चोरी से आसपास के दुकानदारों में दहशत हो गई। छानबीन करने पहुंची पुलिस को सीसीटीवी में चोरी की घटना कैद मिली है। हालांकि चेहरा बहुत साफ न होने से पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों का मुखबिरों के सहारे पता लगा लिया जाएगा।