फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सेंध लगाकर सराफा दुकान से चोरी, पुलिस ने माल सहित दो चोर दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। शहर कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने बाबा हाजी शरीफ दरगाह के समीप स्थित एक सराफा दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवर और नकदी पार कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस की सक्रियता से दो चोर गिरफ्तार किए गए, जिनके कब्जे से चोरी का माल बरामद हुआ है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कागजियाना निवासी सराफा व्यापारी सैफ अली की दरगाह के पास गुलाब ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे पीछे की दीवार में सेंध लगी देख उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि चोर पीछे की दीवार में सेंध लगाकर दुकान में घुसे थे। दुकान में रखे सोने-चांदी के जेवर और गल्ले में रखी नकदी गायब है। व्यापारी ने नकदी व जेवर सहित डेढ़ लाख से अधिक रुपये की चोरी का अनुमान जताया। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि साढ़े आठ बजे दो आरोपियों को चोरी के माल सहित हिरासत में लिया गया है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें