फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बुलेट डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम (कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार शाम किलोमीटर 172 पर बुलेट अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में गोंडा के रहने वाले युवक की मौत हो गई और फुफेरा भाई घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन


गोंडा जिले के थाना परसपुर के ग्राम चरसटी निवासी माधव (28) पंजाब के लुधियाना में फुफेरे भाई ग्राम चैनपुरवा निवासी पिंटू शर्मा (35) के साथ लकड़ी का काम करते थे। माधव बुलेट से पिंटू के साथ लुधियाना से घर जा रहे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तालग्राम क्षेत्र के 172 किलोमीटर के पास बुलेट अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद माधव का सिर हेलमेट में फंस गया।
हादसे की जानकारी पर यूपीडा, पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। वहां पर डॉक्टर ने माधव को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पिंटू के पास मिले मोबाइल से हादसे की जानकारी परिजनों को दी। गंभीर रूप से घायल पिंटू को कानपुर रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी विनय कुमार शर्मा ने बताया कि हादसे की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। परिजनों के आने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें