फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से तीसरी पत्नी ले आया, घर में पहले से मौजूद दो ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
ठठिया(कन्नौज)। दिल्ली से घर लौटे पति के साथ तीसरी पत्नी देखकर पहले से मौजूद दो पत्नियों ने हंगामा किया। पांच बच्चों के बाद भी तीसरी शादी करने पर पहली पत्नी ने थाना पुलिस को पति के खिलाफ तहरीर दे दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की है।
विज्ञापन

करीब पांच साल पूर्व अधेड़ ने बिहार में रहने वाली दिव्यांग युवती से शादी कर ली। इससे बेटा हुआ। किसी तरह दो पत्नी एक साथ रहने के लिए सहमत हो गईं। करीब एक साल पहले 55 वर्षीय अधेड़ दिल्ली मजदूरी करने चला गया था। शुक्रवार को घर लौटा तो उसके साथ एक और पत्नी देखकर पहले से मौजूद दो पत्नियों का पारा चढ़ गया। इन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।
मामला बढ़ता देख अधेड़ तीसरी पत्नी को लेकर चला गया। इसके बाद पहली पत्नी ने थाने पहुंच कर पति के खिलाफ तीसरी शादी करने की तहरीर दी। सीओ दीपक कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें