फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किताबें और न यूनिफार्म, आज स्कूल पहुंचेंगे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। परिषदीय स्कूलों में पांच माह बाद कक्षा एक से पांच तक की पढ़ाई बुधवार यानी आज से शुरू होगी। स्कूल तैयार हैं। शिक्षक इस सत्र में अप्रैल से छात्र-छात्राओं का नामांकन कर रहे हैं। वहीं बच्चों की पढ़ाई का इंतजाम अधूरा है। इन्हें नई यूनिफार्म, बैग, जूते-मोजे और किताबें अब तक नहीं मिली हैं।
विज्ञापन

जिले के प्राथमिक विद्यालयों में आज से कक्षा एक से पांच तक की पढ़ाई होगी। 141218 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। उच्च प्राथमिक स्कूलों में छह से आठवीं तक के विद्यालय 24 अगस्त से खुल चुके हैं। अब बारी पहली से पांचवीं तक के छात्र-छात्राओं की है। शासन ने जुलाई में शिक्षकों को विद्यालय आने का आदेश दिया था। इससे कि बच्चों को बुलाने के पहले सारे इंतजाम पूरे किए जा सकें। जिले में 1459 परिषदीय स्कूल हैं। इनमें 1006 कक्षा एक से पांच तक, कक्षा छह से आठ तक के 299 और 194 कंपोजिट स्कूल हैं।
वहीं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी केके ओझा ने बताया कि जिले के परिषदीय स्कूलों में 11 लाख किताबों का वितरण होना है। छह लाख आ चुकी हैं। पांच लाख किताबें अभी आनी हैं। इनकी एक सप्ताह के अंदर आपूर्ति हो जाएगी। सभी विषयों की किताबें आ जाएं तो वितरण करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें